माझना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू, भाजपा नेता सुमित चौधरी ने उपायुक्त का जताया आभार; जर्जर बिजली तारों पर सौंपा ज्ञापन

By Riya Kumari

Published :

Follow
माझना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू, भाजपा नेता सुमित चौधरी ने उपायुक्त का जताया आभार; जर्जर बिजली तारों पर सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/सरायकेला: सरायकेला में माझना घाट पुलिया की मरम्मत का काम शुरू होने पर नगर पंचायत के पूर्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सुमित चौधरी ने उपायुक्त के प्रति आभार जताया। मंगलवार को उन्होंने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान उन्होंने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बांस के सहारे लटक रहे जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढे : दिल्ली में प्रदर्शन करना हुआ महंगा, रामलीला मैदान की बुकिंग दिसंबर तक फुल; एक दिन का खर्च ₹1.21 लाख

पुलिया की मरम्मत शुरू होने पर जताया आभार

सुमित चौधरी ने बताया कि माझना घाट पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों उपायुक्त से शिकायत की गई थी। आगामी पर्व-त्योहारों और लोगों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त ने पुलिया की तत्काल मरम्मत का आदेश दिया, जिसके बाद काम शुरू हो गया है।

बांस के सहारे लटक रहे बिजली तारों से हादसे का खतरा

मुलाकात के दौरान चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत और आसपास के इलाकों में बांस के सहारे घरों तक पहुंचाए गए बिजली के तारों की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि हंसवाड़ी क्षेत्र की टोटल सिटी कॉलोनी, पंचवटी नगर, बिरंचीपुर और सरायकेला प्रखंड कार्यालय के आसपास कई स्थानों पर बिजली के तार बांस के सहारे लटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकती है और किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

स्थायी बिजली खंभे लगाने की मांग

सुमित चौधरी ने उपायुक्त से मांग की कि बांस के सहारे लगाए गए बिजली तारों को हटाकर उनकी जगह स्थायी बिजली खंभे लगाए जाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित बिजली कनेक्शन मिल सके। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग को भी अलग से आवेदन सौंपा है।

उन्होंने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कर पुलिया और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की अपील की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version