सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Retired Deputy Superintendent of Police Anjani Tiwari passes away

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज टीएमएच के सीसीयू वार्ड में चल रहा था। काफी समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे अंजनी कुमार तिवारी के निधन की खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी पूजा सामग्री

Sunrise Enclave

झारखंड पुलिस में दी थी अपनी सेवाएं

अंजनी कुमार तिवारी झारखंड पुलिस में 1994 बैच के पदाधिकारी थे। पुलिस विभाग से जुड़े रहने के कारण उनका परिचय कई पुलिसकर्मियों और लोगों से था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिचितों और शुभचिंतकों में दुख का माहौल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---