---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चौका थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से आईटीआई छात्र गंभीर रूप से घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
चौका थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से आईटीआई छात्र गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित दूबराजपुर के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में चांडिल गांगुडीह आईटीआई के छात्र सुंदर कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र की पहचान सुंदर कालिंदी (पिता – कार्तिक कालिंदी), निवासी चांडिल के रूप में हुई है।

यह भी पढे : खाटू धाम की श्याम कोठी में बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा, टाटानगर श्याम भक्त मंडल ने कराया भव्य मंदिर निर्माण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात ऑटो ने सुंदर कालिंदी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा जिला मंत्री आकाश महतो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, अज्ञात ऑटो की पहचान एवं दुर्घटना की जांच को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version