---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

By Riya Kumari

Published :

Follow
रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया है। विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल के आदेश से यह नियुक्ति की गई है। इससे पहले महाधिवक्ता पद पर कार्यरत राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

यह भी पढे : बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेंगे फ्लैट की चाबी और राहत

जानकारी के अनुसार, रोहितश्य रॉय झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल हैं और लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में अपनी कानूनी सेवाएं देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य की कानूनी व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राजीव रंजन वर्ष 2020 से झारखंड के महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उनके अचानक इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

महाधिवक्ता राज्य सरकार के मुख्य विधिक सलाहकार होते हैं और उच्च न्यायालय व अन्य न्यायिक मंचों पर सरकार का पक्ष रखते हैं। ऐसे में रोहितश्य रॉय की नियुक्ति झारखंड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और कानूनी फैसला माना जा रहा है।

रोहितश्य रॉय की नियुक्ति के बाद राज्य के विधिक एवं प्रशासनिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब उनकी भूमिका राज्य सरकार के महत्वपूर्ण मामलों में कानूनी रणनीति तय करने और अदालतों में सरकार का प्रभावी पक्ष रखने की होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version