Dr Abhishek Child Care

खतरो के खिलाड़ी के इस कंटेसटेंट पर मेहरबान हुए सलमान, फिल्म में दे सकते हैं मौका

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म आज यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ‘दबंग खान’ इंडस्ट्री में नए चेहरों को ब्रेक देने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे कई बड़े कलाकार हैं, जिन्हें उन्होंने फिल्मों में काम करने का मौका दिया है।

भाईजान’ की इस दरियादिली का हालिया उदाहरण है उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’। इस फिल्म से ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चहर चौधरी को भी सलमान ने कहा था कि घर से बाहर निकलने के बाद वो उनसे मिले। वहीं, अब खबर आ रही है कि ‘भाईजान’ टीवी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के एक कंटेस्टेंट पर मेहरबान हुए हैं। जी हां, सलमान इस खिलाड़ी को अपनी आने वाली फिल्म में ब्रेक देने वाले हैं।

रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल को अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म में ब्रेक देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक ‘दबंग खान’ की अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि प्रतीक सहजपाल ने एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वो करण कुंद्रा के शो ‘लव स्कूल’ का हिस्सा रहें। प्रतीक बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version