Dr Abhishek Child Care

सलमान खान ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, करीब 30 मिनट हुई मीटिंग

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 14 साल बाद शनिवार को कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर एक्टर का स्वागत किया। मीटिंग के बाद दोनों ने घर के बाहर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

आपको बताते चलें कि सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले हैं। इस कॉन्सर्ट से पहले सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोग्राम में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े, प्रभुदेवा, गुरु रंधावा के अलावा कई अन्य बॉलीवुड स्टार भी मौजूद रहेंगे। सलमान ने अपने कोलकाता दौरे के बारे में वीडियो बनाकर अपने फैंस को जानकारी दी थी।

बता दें कि करीब 13 साल बाद अभिनेता सलमान खान ने कोलकाता की धरती पर कदम रखा हैं. इस बीच, सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. फिलहाल अभिनेता सलमान खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version