Dr Abhishek Child Care

फिल्म शाकुंतलम के प्रमोशन के दौरान सामंथा की गई आवाज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। साथ ही वह अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने ट्विटर पर अपनी फिटनेस से जुड़ा हुआ अपडेट दिया है। सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि उन्हें बुखार है और ‘हेक्टेड शेड्यूल और प्रमोशन के कारण उनकी आवाज चली गई है।

यह भी पढ़े :स्टार प्लस के दर्शकों को नया तोहफा, जानें टीवी शो ‘तितली’ के डिटेल्स

समांथा ने ट्वीट कर लिखा मैं इस सप्ताह अपनी फिल्म का प्रचार करने और आपका प्यार पाने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। दुर्भाग्य से, व्यस्त कार्यक्रम और प्रचार ने इसका असर डाला है और मुझे बुखार हो गया है। जिस कारण मेरी आवाज भी चली गई है।’ इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कृपया आज शाम एमएलआरआईटी के वार्षिक दिवस समारोह में टीम शाकुंतलम से जुड़ें।

इस ट्वीट में फैंस लगातार कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने कहा “अपना समय लें और ठीक हो जाएं।” एक अन्य ने लिखा “आपके स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है, हालांकि समय नहीं है, एक तरफ आपने शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम में भाग लिया और दूसरी तरफ आपने अपनी ताकत से परे #Shakuntalam प्रमोशन किया है। ध्यान रखें आपके स्वास्थ्य के बारे में।” एक ने कहा “हम हमेशा सैम का समर्थन करने के लिए यहां हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator