Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:शपथ के बाद नीतीश के पैर छुए; JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM

By Riya Kumari

Published :

Follow
सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:शपथ के बाद नीतीश के पैर छुए; JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढे : Nitish Kumar Resigns: बिहार में सत्ता परिवर्तन, जल्द होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, ‘कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने कई पार्टियों के लिए पूरी लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश की कृपा से सम्राट आगे बढ़ गया। मेहनत रंग लाती है जो मेहनत करेगा वही आगे बढ़ेगा।’

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट 

सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator