---Advertisement---

Saraikela Janata Darbar: उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Saraikela Janata Darbar: उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Saraikela समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त Nitish Kumar Singh ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।

यह भी पढे : Saraikela Chhau गुरु तपन कुमार पटनायक बने ईज़ेडसीसी गवर्निंग बॉडी के सदस्य

भूमि विवाद और योजनाओं से जुड़े मामले पहुंचे

जनता दरबार में ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों ने भूमि विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, घर और जमीन पर कब्जा, नल-जल योजना से वंचित घरों को जोड़ने, जर्जर स्कूल भवन को हटाने और चारदीवारी निर्माण जैसी समस्याएं रखीं।

इसके अलावा पत्थर खदान, क्रशर यूनिट, बालू घाट और ईंट भट्ठा से जुड़े नियमों को सरल बनाने की मांग भी उठाई गई।

आंगनबाड़ी चयन और नामांकन पर शिकायत

गम्हरिया और चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन से जुड़े मामलों को भी उपायुक्त के सामने रखा गया। वहीं नीमडीह प्रखंड के हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध पत्थर और बालू भंडारण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की शिकायत भी की गई।

अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए।

“लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन”

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को समय पर न्याय और योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version