ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Saryu Roy takes a firm stand on drugs and betting

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। इस दिशा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पहल करते हुए सीनियर एसपी से फोन पर बात की और पूर्व में उपलब्ध कराई गई विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने सीनियर एसपी से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने को कहा।

यह भी पढ़े: चक्रधरपुर में दुर्गा विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, नगर परिषद ने जताया आभार

सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (एलाइड) मनोज सिंह ने की।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित विधायक सरयू राय ने कहा कि शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस और निरंतर कार्रवाई आवश्यक है।

बैठक के दौरान सरयू राय ने सीनियर एसपी से फोन पर पूछा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के संबंध में उनके द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराई गई विशिष्ट सूचनाओं पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। इस पर सीनियर एसपी ने बताया कि पूजा आदि के कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इन मामलों में कार्रवाई करेगी।

इस पर सरयू राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाए और उन्हें इसकी जानकारी दी जाए। सीनियर एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

बैठक में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ संगठित अभियान चलाने पर सहमति बनी। मनोज सिंह ने कहा कि अभियान को एक विशिष्ट नाम दिया जाएगा तथा इसके संचालन और समन्वय के लिए गठित समिति की घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी।

सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य इन अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना है। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, विकास साहनी, उषा यादव, अरविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version