Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन रविवार, 25 मई को;  कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने चैम्बर पहुंची एस.डी.ओ.

By Riya Kumari

Published :

Follow
SDO reached the Chamber to inspect the preparations
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।  माहव्यापी चलने वाले इस समारोह का उद्घाटन 25 मई को लोयला स्कूल फेसी ऑडिटोरियम में होगा।  इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजुमदार, भा.प्र.से. एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार चैम्बर भवन पहुंचे एवं चैम्बर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की समीक्षा की। 

यह भी पढ़े : इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के गठन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जवाहरलाल शर्मा ने दायर की है रिट पेटीशिन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर द्वारा आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन समारोह में माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।  साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युतबरण महतो उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11.45 बजे से लोयला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में किया जायेगा।  कार्यक्रम की सफलता हेतु चैम्बर की पूरी टीम सदस्यों की साथ लगी हुई है।  इस कार्यक्रम में पूरे कोल्हान के व्यापारी और उद्यमी शिरकत करेंगे।  इसके अलावे शहर की सभी प्रमुख सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ओम बिरला की स्वीकृति से चैम्बर के सदस्यों में हर्ष है।  चूंकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रथम बार जमशेदपुर आ रहे हैं इसलिये उनके स्वागत की विशेष तैयाारी सिंहभूम चैम्बर ने की है।  चैम्बर के सदस्य जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार रूप देने हेतु प्रयासरत हैं।

बैठक के दौरान अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजुमदार, भा.प्र.से., चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, आकाश मोदी, गौरव अग्रवाल, सौरव संघी सन्नी, कौशिक मोदी, शुभम सेन, मंटू अग्रवाल, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator