PM मोदी के 25 साल सेवा समर्पण पर 17 सितंबर से दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Seva Sankalp Abhiyan' to be held in Delhi starting September 17

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती मे आज प्रदेश भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें दोनों नेताओं ने अपने सम्बोधन में घोषणा की दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्ययोजना के अंतर्गत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वें वर्ष में उनके जन्म दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के मध्य दिल्ली में एक “सेवा संकल्प अभियान” चलायेंगे।

यह भी पढ़े : खरगे की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ अपराध, तुरंत दर्ज हो एफआईआर- राहुल गांधी

बैठक को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलजीत सिंह चहल ने भी बैठक को सम्बोधित किया और आशा व्यक्त की दिल्ली के कार्यक्रम देश के सर्वोत्तम कार्यक्रम होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश एवं स्वदेश सिंह, राष्ट्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया शिवानंद द्विवेदी, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह एवं मोहनलाल गिहारा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डा. पंकज सिंह, दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मुख्य सचेतक अभय वर्मा, महापौर प्रवेश वाही के आलावा लगभग सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद मनोज तिवारी, विधायक, वरिष्ठ निगम नेता, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं साप्ताहिक बैठक में आपेक्षित सदस्य सम्मिलित हुए।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया की “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षक हैं एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, दिल्ली सरकार के नोडल मंत्री होंगे श्कपिल मिश्रा और दिल्ली प्रदेश की ओर से गठित समिति की संयोजक हैं महामंत्री योगिता सिंह और समिति के सदस्य हैं सरदार राजा इकबाल सिंह, ॠचा पांडेय, श्री मनोज कुमार, दिव्या जयसवाल, रजत टंडन एवं अभिषेक टंडन।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री ने बताया की इस एक माह चलने वाले अभियान की मुख्य तिथियां होंगी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन 2 अक्टूबर एवं प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने वाली तिथि 7 अक्टूबर।

भाजपा नेताओं ने बताया की इस एक माह चलने वाले अभियान का प्रारम्भ होगा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को ब्लड डोनेशन कैम्प से और इसमे अनेक अलग अलग कार्यक्रम होंगे जिनमे से कुछ केवल दिल्ली सरकार के स्तर पर होंगे तो कुछ केवल प्रदेश संगठन स्तर पर होंगे और कुछ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली संगठन दोनों के संयुकत प्रयास से होंगे। सभी कार्यक्रमों के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता होंगे।

इस एक माह में होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख होंगे ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वच्छता अभियान, उपलब्धि स्थलों पर प्रकाश, 12 वर्ष की सरकार की उपलब्धियों एलहवं विकसित भारत को लेकर चित्र कला प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक, आगणवाड़ी एवं आशा वर्कर्स सम्मान, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी की यात्रा एवं राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती आदि।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version