सोशल संवाद / डेस्क : गणेश उत्सव के बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan मुंबई के प्रसिद्ध Lalbaugcha Raja के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी Gauri Khan और बेटी Suhana Khan भी मौजूद रहीं। परिवार ने बप्पा के दर्शन के साथ आरती में भी हिस्सा लिया।
यह भी पढे : Allu Arjun की ‘Raaka’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 37 कलाकारों के साथ बनाया Guinness World Record
Gauri और Suhana के साथ पहुंचे SRK
शाहरुख खान सोमवार को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में वह पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए। शाहरुख ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और फूल भी अर्पित किए।
इस दौरान शाहरुख खान ने नीले रंग का कुर्ता पहना था। गौरी खान पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, जबकि सुहाना ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। तीनों का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।
परिवार के साथ आरती में हुए शामिल
शाहरुख खान और गौरी खान ने लालबागचा राजा की आरती में भी हिस्सा लिया। पंडाल में मौजूद लोगों और फैंस ने अभिनेता की झलक कैमरे में कैद की। इस दौरान शाहरुख ने फैंस की ओर हाथ भी हिलाया।
शाहरुख खान ने हाल ही में अपने घर के गणेश उत्सव के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी गौरी आरती और पूजा करती हैं, जिसके बाद परिवार और दोस्त साथ मिलकर समय बिताते हैं और फिर विसर्जन किया जाता है।
Aryan और AbRam नजर नहीं आए
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शाहरुख, गौरी और सुहाना साथ दिखाई दिए, जबकि उनके बेटे Aryan Khan और AbRam Khan इस मौके पर नजर नहीं आए। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं।
‘King’ को लेकर भी चर्चा में SRK
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘King’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने हाल ही में पुष्टि की थी कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं।










