---Advertisement---

शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा: कुंभ में डुबकी लगाएं, पाप कट जाएंगे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

शाह ने AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती।

यह भी पढ़े : दिल्ली में आधी सरकार भाजपा की है, पिछले दस साल में उसने एक भी काम किया हो तो बताए, ये लोग बस मुझे गाली दे रहे हैं- केजरीवाल

इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।

उधर, केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करने वाली है। वो इसमें जरूर बताए कि उनका प्लान और विजन क्या है। केजरीवाल ने BJP से यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का विजन कॉपी न करना।

दिल्ली भाजपा के मेनिफेस्टो का तीसरा भाग जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार काम नहीं करती तो आज दिल्ली रहने लायक नहीं होती।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

शाह ने AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती। इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।

अमित शाह की प्रमुख बातें…

1. भाजपा ने 1.8 लाख लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो बनाया

अमित शाह ने कहा कि हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है। एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है।

2. केजरीवाल ने 4 बंगले मिलाकर शीश महल बनाया

शाह ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने ढेर सारे वादे किए थे, जिन्होंने पूरा करने के लिए इनके पास न उत्साह है न संकल्प। कहा था कि मैं, मेरी सरकार और कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेगा। बंगला लिया 10 साल से रह रहे हैं। 51 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिया, 4 बंगले मिलाकर एक शीश महल बनाया। करोड़ों के पर्दे, लाखों के सोफा और एलईडी है। पूछता हूं अन्ना के आंदोलन से एक पार्टी ने जन्म लिया। कहा था कि न गाड़ी लेंगे और न घर।

3. मोहल्ला क्लिनिक बनाकर AAP ने लोगों को ठगा

शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली को ठगने का काम किया है। वो पूछते हैं कि ऑपरेशन कराना है, कहां जाएं। मोहल्ला क्लिनिक के अंदर ऑपरेशन, एक्स-रे हो रहे हैं क्या। क्या विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर आप अस्पतालों के वादे से मुकर गए। बिस्तरों की संख्या दोगुना करने, 7 दिन स्वच्छ और मुफ्त जल देने का वादा भी नहीं किया।

4. AAP के मंत्री करप्शन के आरोपों में जेल गए, जमानत मिलने को क्लीन चिट कहते हैं

शाह ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री हर दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दूसरे राज्यों पर आरोप लगाते हैं, ये खुद प्रदूषण दूर नहीं करते। करप्शन मुक्त करने का वादा किया था और आप, आपके मंत्री करप्शन में ही जेल गए। बेल मिलते ही कहते हैं कि मैं पाक-साफ हूं। आप मुगालते में रहिए, न जनता को मूर्ख बनाइए। बेल है, केस चलना है। बेल को क्लीन चिट कहकर आप आरोपों से बच नहीं सकते।

5. केजरीवाल ने दिल्ली में इतना करप्शन किया, जितना कभी नहीं हुआ

शाह ने कहा कि दिल्ली में कभी भी करप्शन का लेवल इतना बड़ा नहीं हुआ, जितना केजरीवाल ने किया है। शराब नीति बनाने में उनकी आय कैसे बढ़ेगी, इसका ध्यान रखा। 5400 करोड़ का राशन वितरण घोटाला, 4500 करोड़ बस घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला, 2800 करोड़ का जल निगम घोटाला हुआ।

केजरीवाल ने 65 हजार फर्जी मेडिकल टेस्ट कराकर मोहल्ला क्लिनिक को घोटाले का माध्यम बनाया। विज्ञापन इतने दिए कि दिल्ली के पास कूड़ा उठाने का पैसा भी नहीं बचा। सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा कि कितना खर्च किया, पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा किया।

6. भाजपा की संस्कृति काम करने की है, AAP की संस्कृति सिर्फ वादे करने की

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 साल में दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी ली है। हमने 15 हजार रेलवे, 21 हजार करोड़ एयरपोर्ट और 41 हजार करोड़ सड़कों पर खर्च किया है। केंद्र सरकार काम नहीं करती तो आज दिल्ली रहने लायक नहीं होती।

हमने 73 लाख लाभार्थी अन्न योजना, ढाई लाख लाभार्थी रेहड़ी-पटरी वालों को लोन दिया। 488 दुकानों पर सस्ती दवाइयां दीं। श्रम योगी मानव धन में 11 हजार सब्सक्राइबर बने। जन-धन योजना में 65 लाख खाते खोले, 17 से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला। उजाला योजना के तहत एक करोड़ 30 लाख बल्ब बांटे। वादे करना और काम करना भाजपा की संस्कृति है। AAP की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।

7. भाजपा की सरकार बनी तो AAP सरकार की योजनाएं बंद नहीं होंगी

गृहमंत्री ने कहा कि चुनाव में गंभीर झूठ फैलाया जा रहा है। मैं अपने बंगले पर एक कर्मचारी से मिला। उसने कहा कि मेरे फोन पर कहा जा रहा है कि भाजपा आएगा तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। मैंने सार्वजनिक जीवन में ऐसा झूठा चुनाव प्रचार नहीं देखा। पत्थर की लकीर है कि कोई योजना बंद नहीं होगी। मेरी अपील नहीं सुनेंगे, अन्ना को नहीं सुना। सरजी ऐसी झूठी बातें फैलाकर सार्वजनिक जीवन का मजाक उड़ा रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version