Dr Abhishek Child Care

श्रावणी मेला : जिले के 520 सिपाही व 14 पुलिस पदाधिकारी देवघर में होंगे तैनात

By Riya Kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले से बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से जिले के 520 सिपाहियों और 14 पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी देवघर में लगायी गयी है. सभी प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों को 26 जुलाई तक देवघर में अपना योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसके लिए जवानों का जत्था 24 और 25 जुलाई को जमशेदपुर से देवघर के लिए रवाना होगा. यह पूरी टीम करीब एक महीने तक श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाये रखने में तैनात रहेगी.

यह भी पढ़े :कांग्रेस ने फूंका PM मोदी का पुतला, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग

जिले में फोर्स की होगी कमी : एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सिपाही और पुलिस पदाधिकारियों के श्रावणी मेला ड्यूटी पर चले जाने से स्थानीय स्तर पर पुलिस बल की थोड़ी कमी महसूस होगी. जिले के विभिन्न थानों में बल की संख्या घटने से गश्ती और दैनिक पुलिसिंग में चुनौतियां आ सकती हैं. हालांकि, वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में वहां सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता है. जिला स्तर पर उपलब्ध शेष बल के जरिये ही थानों की सुरक्षा, गश्ती और लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावी ढंग से संभालने का खाका तैयार कर लिया गया है, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version