Dr Abhishek Child Care

2 साल बाद श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए BCCI का ऐलान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Shreyas Iyer returns to T20 squad टी-20
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हार्ड हिटर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की करीब दो साल बाद भारतीय टी-20 टीम में वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। अय्यर को चोटिल तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: WPL 2026 की शुरुआत: ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी की बड़ी टक्कर

श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन टी-20 मैचों के लिए टीम में मौका दिया गया है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। टी-20 इंटरनेशनल में अय्यर अब तक 51 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8 अर्धशतकों की मदद से 1104 रन बनाए हैं।

वहीं, चोट के कारण बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर की जगह स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। बिश्नोई ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेला था और वह अब तक 42 टी-20 मुकाबलों में 61 विकेट चटका चुके हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version