Advertisement 2

बिष्टुपुर व कदमा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Shri Hanuman Janmotsav was celebrated with devotion
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित श्री धर्म सास्था मंदिर और कदमा के श्री राम पादुका आश्रम में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़े : झारखंड में बढ़ी ठंड और कोहरे की मार, रांची में पारा 5° तक गिरा, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

पूजा कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में अभिषेक, सहस्रनाम अर्चना तथा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्री धर्म सास्था मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई, वहीं श्री राम पादुका आश्रम के सदस्यों ने सुवर्णरेखा पुल के समीप स्थित श्री रामकृष्ण मिशन में पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान को वड़ा माला और मक्खन का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महा आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version