सोशल संवाद / डेस्क : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का 4 अगस्त 2025 को समापन हुआ, इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी की तरफ से उन्हें बड़ा इनाम दिया गया है। उन्हें जुलाई महीने के लिए आईसीसी “प्लेयर ऑफ द मंथ” चुना गया है। बता दें कि यह शुभमन गिल का चौथा “प्लेयर ऑफ द मंथ” अवॉर्ड है, इससे पहले उन्होंने इस साल जनवरी, फरवरी और सितंबर 2023 में भी यह सम्मान जीता था। वहीं, इनाम के इस खेल में शुभमन गिल के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी शामिल थे।
यह भी पढ़े : जन्माष्टमी के अवसर पर झारखंड में चलेगी MEMU स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल
सीरीज में शुभमन गिल ने जुलाई में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 94.50 की शानदार औसत से 567 रन बनाए, जिसमें छह मैचों में एक दोहरा शतक और दो शतक शामिल है। गौरतलब, ये है कि शुभमन गिल का यह कप्तान के रूप में पहला इंग्लैंड दौरा था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाना उनके लिए एक गौरव की बात है। यह सम्मान मिलने के बाद शुभमन गिल ने कहा की “जुलाई के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुरस्कार मुझे कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से मेरे लिए हमेशा याद रहेगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के सबसे यादगार पलों में से एक होगा”।
उन्होंने आगे कहा की, “इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज कप्तान के रूप में मेरे लिए सीखने का एक अनुभव रहा और दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे। मैं इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के लिए ज्वरी का और इस रोमांचक सीरीज के दौरान मेरे साथियों का धन्यवाद करता हूँ”।










