---Advertisement---

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का Logo अब आधिकारिक ट्रेडमार्क बना

By Riya Kumari

Published :

Follow
Singhbhum Chamber of Commerce and Industry's logo

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर:  सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के Logo को चैम्बर के द्वारा टेªड मार्क (Trademark) करा लिया गया है। अब सिंहभूम चैम्बर का लोगो चैम्बर का अपना अधिकृत टेªड मार्क हो गया है।  यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

यह भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन जमशेदपुर यूनिट ने चलाया थीम पार्क में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लिया संकल्प

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर के व्यवसायिक, औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़ते दायरे को देखते हुये चैम्बर ने यह निर्णय लिया कि चैम्बर के Logo को टेªडमार्क (Trademark) कराना आवश्यक है।  अब सिंहभूम चैम्बर के द्वारा इसका निबंधन करा लिये जाने के पश्चात् अगर कोई सदस्य, अन्य संस्था या नागरिक इस टेªड मार्क Logo का उपयोग बिना चैम्बर के अनुमति के करता है तो वह गैरकानूनी होगा और वह सदस्य, संस्था या नागरिक कानूनी कार्रवाई के पात्र होंगे।   क्योंकि चैम्बर के द्वारा चैम्बर के लिये निबंधित यह ट्रेड मार्क केवल सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अधिकृत टेªड मार्क हो चुका है। 

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने चैम्बर के Logo का टेªडमार्क (Trademark) होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा चैम्बर सदस्यों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट