Don't Click This Category

सदर अस्पताल के आरक्षित खिड़कियों से पैरवीकारों की बनाई जा रही पर्ची, कौन जिम्मेदार ?

सोशल संवाद/जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल के पंजीकरण खिड़कियों में कार्यरत कर्मचारीयों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों में जेनरल,थाना स्टाफ, ऊंची पैरवी वाले जैसे लोगों का बिना कतार में लगे हुए ही डॉक्टर से दिखाने हेतु पर्ची बना दिया जा रहा है। जबकि महिला और पुरुष के लिए अलग से खिड़कियां बनी हुई है। इस‌ तरह बिना कतार में लगे ही कर्मचारियों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों से पर्ची बनाकर दिया जा रहा है जो की बिल्कुल गलत एवं नियम के खिलाफ है।

इस तरह वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन  के साथ सौतेलापन का व्यवहार किए जाने पर इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विष्णुदेव प्रसाद साह से किए है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने शिकायत में कहा कि नियम सारे लोगों के लिए बराबर है तो फिर नियम के खिलाफ अस्थाई कर्मचारी क्यों कार्य कर रहे हैं, यह समझ से परे हैं। उन्होंने बिना कतार में लगे लोगों का गलत तरीके से डॉक्टर को दिखाने हेतु पर्ची बनाएं जाने वाले अस्थाई कर्मचारियों पर अविलंब अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग किए हैं। अन्यथा इसकी शिकायत जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता से भी करने की बात भी कहे हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

मंगल कालिंदी सिर्फ शिलान्यास ही करते है या किये कोई सम्पूर्ण कार्य अबतक : अप्पू तिवारी

सोशल संवाद /जमशेदपुर: आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मंगल…

3 hours ago
  • समाचार

झारखंड में बिगड़ा मौसम, झमाझम बारिश, 26 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर एक…

3 hours ago
  • समाचार

भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची पहुंची,झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

सोशल संवाद /रांची: भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची…

4 hours ago
  • समाचार

हाई कोर्ट ने पूछा- मारवाड़ी ट्रस्ट किस कानून के तहत बनी और उसे किस कानून के तहत ठाकुर बाड़ी राधा कृष्ण मंदिर की जमीन कब्जा कर बनायीं

सोशल संवाद /रांची : झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची में न्यायाधीश राजेश कुमार की पीठ में…

4 hours ago
  • समाचार

तिरुपति लड्‌डू विवाद- मंदिर का शुद्धिकरण हुआ:परिसर में 4 घंटे महाशांति यज्ञ; प्रसाद बनाने वाली रसोई को दूध-दही और गोमूत्र से शुद्ध किया

सोशल संवाद /डेस्क : आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) की शुद्धि…

4 hours ago