---Advertisement---

सदर अस्पताल के आरक्षित खिड़कियों से पैरवीकारों की बनाई जा रही पर्ची, कौन जिम्मेदार ?

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल के पंजीकरण खिड़कियों में कार्यरत कर्मचारीयों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों में जेनरल,थाना स्टाफ, ऊंची पैरवी वाले जैसे लोगों का बिना कतार में लगे हुए ही डॉक्टर से दिखाने हेतु पर्ची बना दिया जा रहा है। जबकि महिला और पुरुष के लिए अलग से खिड़कियां बनी हुई है। इस‌ तरह बिना कतार में लगे ही कर्मचारियों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों से पर्ची बनाकर दिया जा रहा है जो की बिल्कुल गलत एवं नियम के खिलाफ है।

इस तरह वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन  के साथ सौतेलापन का व्यवहार किए जाने पर इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विष्णुदेव प्रसाद साह से किए है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने शिकायत में कहा कि नियम सारे लोगों के लिए बराबर है तो फिर नियम के खिलाफ अस्थाई कर्मचारी क्यों कार्य कर रहे हैं, यह समझ से परे हैं। उन्होंने बिना कतार में लगे लोगों का गलत तरीके से डॉक्टर को दिखाने हेतु पर्ची बनाएं जाने वाले अस्थाई कर्मचारियों पर अविलंब अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग किए हैं। अन्यथा इसकी शिकायत जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता से भी करने की बात भी कहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version