---Advertisement---

Solar Energy System: क्या होता है On-Grid और Off-Grid सोलर सिस्टम? जानें दोनों में अंतर और फायदे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Solar Energy System: क्या होता है On-Grid और Off-Grid सोलर सिस्टम? जानें दोनों में अंतर और फायदे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिजली के बढ़ते बिल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच भारत में सोलर एनर्जी सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है। घरों से लेकर उद्योगों तक लोग अब सोलर पैनल लगवाने में रुचि दिखा रहे हैं। लेकिन सोलर सिस्टम लगवाने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है On-Grid Solar System बेहतर है या Off Grid Solar System?

यह भी पढे : Instagram Instants Feature: Snapchat जैसे नए फीचर को कैसे करें बंद? जानें आसान तरीका

आइए जानते हैं दोनों सोलर सिस्टम के बीच का अंतर, इनके फायदे और कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

क्या होता है On-Grid Solar System?

On-Grid सोलर सिस्टम को ग्रिड-टाइड सिस्टम भी कहा जाता है। यह सिस्टम सीधे बिजली विभाग के ग्रिड से जुड़ा होता है। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली का उपयोग घर या ऑफिस में किया जाता है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेज दी जाती है। इसके बदले उपभोक्ता को नेट मीटरिंग के जरिए लाभ मिलता है।

इस सिस्टम में बैटरी की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसकी लागत अपेाकृत कम रहती है।

क्या होता है Off-Grid Solar System?

Off-Grid सोलर सिस्टम पूरी तरह बिजली ग्रिड से अलग काम करता है। इसमें सोलर पैनल के साथ बैटरी बैंक लगाया जाता है, जिसमें बिजली स्टोर होती रहती है। जरूरत पड़ने पर यही बैटरी बिजली सप्लाई करती है।

यह सिस्टम उन इलाकों के लिए बेहतर माना जाता है जहां बिजली कटौती ज्यादा होती है या ग्रिड कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता।

On-Grid और Off-Grid Solar System में मुख्य अंतर

फीचरOn-Grid SolarOff-Grid Solar
बिजली ग्रिड कनेक्शनहांनहीं
बैटरी की जरूरतनहींहां
लागतकमज्यादा
बिजली कटौती में सपोर्टनहींहां
नेट मीटरिंग सुविधाउपलब्धउपलब्ध नहीं
मेंटेनेंसकमज्यादा

किस सिस्टम में ज्यादा फायदा?

विशेषज्ञों के अनुसार, शहरों और स्थिर बिजली सप्लाई वाले इलाकों में On-Grid सिस्टम ज्यादा किफायती और लोकप्रिय है। इसमें बिजली बिल कम करने के साथ सरकारी सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों, फार्महाउस या लगातार बिजली कटौती वाले इलाकों के लिए Off-Grid सिस्टम बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह बैटरी बैकअप के जरिए लगातार बिजली उपलब्ध कराता है।

Hybrid Solar System भी बन रहा लोकप्रिय

आजकल Hybrid Solar System की मांग भी बढ़ रही है। यह On-Grid और Off-Grid दोनों का मिश्रण होता है। इसमें ग्रिड कनेक्शन के साथ बैटरी बैकअप भी मिलता है, हालांकि इसकी लागत अधिक होती है।

सोलर सिस्टम चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • आपके इलाके में बिजली सप्लाई कितनी स्थिर है
  • मासिक बिजली खपत कितनी है
  • बजट कितना है
  • बैकअप की जरूरत है या नहीं
  • सरकारी सब्सिडी और नेट मीटरिंग सुविधा उपलब्ध है या नहीं

भारत में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी लगातार नई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सही सोलर सिस्टम चुनकर लोग लंबे समय तक बिजली बिल में बचत कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version