सलमान खान के ‘Sonam, It’s Done Bro’ पर सोनम वांगचुक का जवाब, बोले- ‘सबकी मजबूरियां होती होंगी’

By Sanjana Das

Published :

Follow
सलमान खान के ‘Sonam, It’s Done Bro’ पर सोनम वांगचुक का जवाब, बोले- ‘सबकी मजबूरियां होती होंगी’

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘Sonam, It’s Done Bro’ वाले बयान पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अब प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढे : ऋतिक रोशन के बेटे रेहान का म्यूजिक डेब्यू, बेटे के लिए पापा ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट के दौरान सलमान खान के इस बयान पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मजबूरियां होती होंगी सबकी।” उनके इस जवाब को सलमान खान के बयान पर संतुलित प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, सोनम वांगचुक ने छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। अभिनेता ने उन्हें घर का बना खाना भेजने की पेशकश भी की थी।

सलमान खान का ‘Sonam, It’s Done Bro’ वाला मैसेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई। कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और यह लाइन वायरल हो गई।

अब सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद एक बार फिर सलमान खान का यह बयान चर्चा में है। वांगचुक ने सलमान की बात पर सीधे तौर पर कोई विवाद खड़ा करने के बजाय कहा कि हर किसी की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version