सोशल संवाद/डेस्क: Iran-Israel के बीच जारी तनाव का असर अब दूसरे देशों पर भी दिखाई देने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में भी हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं, जहां कई विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood ने मदद के लिए आगे आते हुए दुबई में फंसे लोगों को मुफ्त ठहरने की सुविधा देने की पेशकश की है।
यह भी पढ़ें: Middle East तनाव के बीच दुबई में बेटी संग फंसी लारा दत्ता, बोलीं- धमाकों से हिल रही हैं खिड़कियां
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि जो भी लोग मौजूदा हालात के कारण दुबई में फंसे हुए हैं, वे उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक लोग सुरक्षित रूप से अपने देश वापस नहीं पहुंच जाते, तब तक उनके रहने की व्यवस्था मुफ्त में की जाएगी।
सोनू सूद ने साफ कहा कि इस मदद के लिए कोई शर्त या राष्ट्रीयता मायने नहीं रखती। उनका कहना है कि यह पहल सिर्फ इंसानियत के नाते की जा रही है। अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में भी लिखा “कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, सिर्फ इंसानियत।”
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनू सूद कई मौकों पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। खासकर कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में उन्होंने हजारों लोगों को घर पहुंचाने और सहायता उपलब्ध कराने का काम किया था, जिसकी देशभर में काफी सराहना हुई थी।









