---Advertisement---

खेल समीक्षा बैठक: प्रशिक्षण केंद्रों, स्टेडियम सुविधाओं व खिलाड़ियों के विकास पर DC का फोकस

By Riya Kumari

Published :

Follow
खेल समीक्षा बैठक: प्रशिक्षण केंद्रों, स्टेडियम सुविधाओं व खिलाड़ियों के विकास पर DC का फोकस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले में संचालित खेल गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित सभी खेल प्रशिक्षण केंद्रों की विस्तृत जानकारी ली गई तथा उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

यह भी पढे : शिक्षा समीक्षा बैठक: 85% उपस्थिति, स्मार्ट क्लास व जागरूकता कार्यक्रम पर DC का जोर

उपायुक्त द्वारा जिले में संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या, वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं खिलाड़ियों को दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों में आ रही प्रमुख समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में भी संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान ब्लॉक स्तरीय स्टेडियमों की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं उनके बेहतर उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा जिले में संचालित विभिन्न खेल गतिविधियों की समग्र समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---