---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मलका गंज वार्ड-12 का किया निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण एवं खुले मांस विक्रय पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मलका गंज वार्ड-12 का किया निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण एवं खुले मांस विक्रय पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली ; दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने आज मलका गंज वार्ड-12 का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद सुश्री रेखा, सिविल लाइन्स जोन के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढे : नशा मुक्त झारखंड अभियान को मिली रफ्तार, सरायकेला-खरसावाँ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया गया जागरूक

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष महोदया ने वार्ड के मेंटेनेंस स्टोर का जायजा लिया, जहां भवन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु शीघ्र विस्तृत अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कार्य के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय पार्षद द्वारा क्षेत्र में खुले में मछली एवं चिकन के अवैध विक्रय का मुद्दा उठाए जाने पर अध्यक्ष महोदया ने गंभीरता दिखाते हुए उपायुक्त को पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं जन स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना लाइसेंस कार्य कर रहे विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई की फोटोग्राफ सहित विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन एवं उनसे ई-रिक्शा चार्ज किए जाने की समस्या भी सामने आई। इस पर अध्यक्ष महोदया ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष महोदया ने मलका गंज स्थित एमसीडी प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय पार्षद द्वारा रखी गई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने पूरे वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाकर नागरिकों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट