Student Council Investiture Ceremony 2026–27: छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न, नए छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Student Council Investiture Ceremony 2026–27: छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न, नए छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए स्टूडेंट काउंसिल (Student Council) अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढे : अरका जैन विश्वविद्यालय के 9 छात्रों का ब्लिंकिट में चयन, जमशेदपुर में मिलेगी नौकरी

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सह डायरेक्टर श्री बी.के. हिंदवार ने किया। उन्होंने छात्र नेताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इन छात्रों को मिली प्रमुख जिम्मेदारियां

विद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया। इसमें आदित्य प्रकाश को स्कूल हेड बॉय, मान्या को स्कूल हेड गर्ल, आयुष कुमार को स्कूल वाइस हेड बॉय तथा दर्शना कुमारी को स्कूल वाइस हेड गर्ल चुना गया।

इसके अलावा विद्यालय के चारों हाउस अल्फा, ब्रेवो, चेतक और डेल्टा के लिए कैप्टन एवं वाइस कैप्टन का चयन किया गया। साथ ही स्पोर्ट्स कैप्टन, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, कल्चरल कैप्टन और कल्चरल वाइस कैप्टन की भी घोषणा की गई।

शपथ ग्रहण के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्य अतिथि श्री बी.के. हिंदवार ने नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य श्री के. नागराजू, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती तथा सीसीए संयोजक श्री के.एल. नारायण ने अन्य छात्र प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की।

प्राचार्य ने दिए नेतृत्व के मूल मंत्र

प्राचार्य श्री के. नागराजू ने कहा कि छात्र नेतृत्व परिषद के सभी सदस्य विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों से ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैज और सैश पहनाकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान विद्यालय के चेयरमैन, प्राचार्य, उप-प्राचार्या, परीक्षा नियंत्रक, सीसीए संयोजक, हाउस मास्टर्स एवं हाउस मिस्ट्रेसेज़ ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सभी छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version