---Advertisement---

चांडिल में रोजगार मेले का सफल आयोजन ,  669 पदों के लिए साक्षात्कार, 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांडिल में रोजगार मेले का सफल आयोजन ,  669 पदों के लिए साक्षात्कार, 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला–खरसावाँ/चांडिल : नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल के तत्वावधान में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को गांगुडीह फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रोजगार पाने की उम्मीद के साथ विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिए।

यह भी पढे : Ranchi Recruitment Scam: उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व गैंग का खुलासा, 159 अभ्यर्थी गिरफ्तार

रोजगार मेले में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, रेनोविजन एक्सपोर्ट्स, जमना ऑटो, पूर्णिमा नेत्रालय, नरसिंह इस्पात, कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, यूनिक सोल्यूशन, जेआईएस फाउंडेशन, अथर्व ऑटोमोबाइल समेत कुल 15 प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

इन संस्थानों द्वारा कलेक्शन एवं क्रेडिट कंट्रोल, नर्स, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, ओपीडी असिस्टेंट, फिटर, लैब असिस्टेंट, सुपरवाइजर, ट्रेनी, वेल्डर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी, रोबोटिक्स, वीएमसी ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रीशियन, फोर-व्हीलर सर्विस एवं असिस्टेंट ट्रेनर जैसे कुल 669 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस प्रक्रिया में 171 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जो आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी, सरायकेला श्री आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो क्षेत्र में रोजगार के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

उन्होंने जिले के सभी रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की कि वे आगामी रोजगार शिविरों एवं मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इन अवसरों का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं।

रोजगार मेले में नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, यंग प्रोफेशनल रवि प्रकाश सिंह, प्रीतोश कुमार, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version