Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : दिनांक 17/10/2024 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), रांची द्वारा बैंकिंग जागरूकता अभियान के अंतर्गत वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन पीएम पीपल्स अकादमी प्लस टू स्कूल, साकची, जमशेदपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम संतोष कुमार, आरबीआई अधिकारी एवं जिला प्रभारी रोशन कुमार गिरिया, एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्र दीप पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें 12 शिक्षक एवं 15 विद्यार्थी शामिल थे।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील यूआईएसएल को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डेंगू प्रकोप प्रबंधन के मॉडल के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता, जनसुरक्षा योजनाओं, बैंकिंग लोकपाल प्रणाली, एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना था। उल्लेखनीय है कि इस दौरान क्विज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। क्विज प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय प्रशासन, प्रतिभागी शिक्षक, विद्यार्थियों एवं आरबीआई टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator