Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब प्रखर युवा समाजसेवी सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने बिष्टुपुर स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया.

यह भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

नामांकन के अवसर पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी. सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने नामांकन करने के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज एक जागरूक और सामाजिक प्रतिबद्धता वाला समाज है. उन्होंने समाज से आग्रह किया कि उन्हें विस्तृत रूप से समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान करें.

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने कहा, “समाज को नाम नहीं काम चाहिए. इसी मूलमंत्र के साथ आज मैं समाज के सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन, युवाओं के साथ और महिलाओं के सहयोग से नामांकन पत्र भरा हूँ.” उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का भरपूर साथ, सहयोग, समर्थन और प्यार सदैव उनके साथ है.

नामांकन समारोह में मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे, जिन्होंने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के लिए अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया.

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ की उम्मीदवारी ने मारवाड़ी समाज में एक नए युग की शुरुआत की उम्मीद जगाई है, जिसमें समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाज की प्रगति और विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे.

समाज के कई गणमान्य की रही उपस्थिति-

विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, महेश गोयल, मुकेश आगीवाल, मनोज गोयल, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कॉउंटिया, अंसुल रिंगारिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, दुर्गा शर्मा, विमल अग्रवाल अगरबत्ती, दीपक चेतनी, अजय भालोटिया, मंटू लाल अग्रवाल, पीयूष गोयल, टोनी भालोटिया, परमेंद्र शर्मा, मयूर संघी, अश्विनी अग्रवाल, मोहित मूनका, दिलीप कॉउंटिया, हेमंत अग्रवाल, आनंद चौधरी, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, गौरव अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल समेत कई समाज बंधु उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator