सोशल संवाद / डेस्क : Suriya Jyothika Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में चर्च में एक बार फिर शादी के वचन दोहराए। इस खास समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
यह भी पढे : Salman Khan Maatrubhumi: CBFC स्क्रीनिंग में देरी, 2026 में रिलीज पर भी सस्पेंस
सफेद गाउन में पहुंचीं ज्योतिका
वायरल वीडियो में ज्योतिका सफेद ब्राइडल गाउन में चर्च पहुंचती दिखाई दे रही हैं, जबकि सूर्या फॉर्मल सूट में नजर आए। ज्योतिका को अपनी ओर आते देखकर सूर्या भावुक नजर आए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के वचन दोहराए।
इस समारोह में उनके बच्चे दिया और देव भी मौजूद रहे। सूर्या के भाई और अभिनेता कार्थी समेत परिवार के करीबी लोग और दोस्त भी इस खास मौके के गवाह बने।
ज्योतिका ने शेयर किया इमोशनल नोट
ज्योतिका ने सोशल मीडिया पर इस समारोह का वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे अपने रिश्ते के 20 साल पूरे होने का जश्न बताया। उनके पोस्ट में रिश्ते के दौरान आए उतार-चढ़ाव, समझौते, समझदारी और साथ निभाने की बात कही गई।
उन्होंने इस खास मौके को ‘The Sequel’ के तौर पर पेश किया, यानी शादी के दो दशक बाद रिश्ते के वादों को फिर से दोहराने का मौका।
11 सितंबर 2006 को हुई थी शादी
सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों के बीच रिश्ता बना। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं—बेटी दिया और बेटा देव।
अब शादी के 20 साल पूरे होने पर दोनों ने एक बार फिर अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए विवाह के वचन दोहराए हैं। समारोह में बच्चों की मौजूदगी ने इस पल को परिवार के लिए और खास बना दिया।










