---Advertisement---

Tamil Nadu New CM: विजय ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार, चेन्नई सचिवालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tamil Nadu New CM: विजय ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार, चेन्नई सचिवालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Vijay ने रविवार को आधिकारिक तौर पर Tamil Nadu के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने तमिलनाडु सचिवालय पहुंचकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की।

यह भी पढे : तमिलनाडु में विजय का सीएम बनने का सपना अधूरा, बहुमत न होने पर राज्यपाल ने शपथ से किया इनकार

सचिवालय में हुआ भव्य स्वागत

चेन्नई स्थित सिविल सचिवालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री विजय का वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विजय अधिकारियों का अभिवादन करते नजर आए।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ शपथ ग्रहण

इससे पहले रविवार सुबह Rajendra Vishwanath Arlekar ने चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित समारोह में विजय और उनके मंत्रिमंडल के 9 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

“यह नए युग की शुरुआत है” : विजय

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अब धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर आधारित नई सरकार की शुरुआत हो रही है।

उन्होंने कहा,
“आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को नई दिशा दें। यह एक नई शुरुआत और नए युग का आरंभ है।”

खुद को बताया आम इंसान

Vijay ने अपने संबोधन में कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं आते और आम लोगों की तरह सामान्य जीवन जीते हैं। उन्होंने जनता से वादा किया कि वे झूठे वादे नहीं करेंगे और सिर्फ वही कहेंगे जो संभव होगा।

उन्होंने कहा,
“मैं कोई दैवीय दूत नहीं हूं। मैं आप लोगों की तरह एक साधारण इंसान हूं। मैं कभी झूठे वादे नहीं करूंगा।”

युवाओं और समर्थकों को दिया संदेश

विजय ने अपने युवा समर्थकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनके भविष्य और कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वह जनता के बेटे, भाई और परिवार के सदस्य की तरह हैं।

कांग्रेस समेत कई दलों का मिला समर्थन

शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi समेत कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कई नेता मौजूद रहे। इन दलों ने TVK को विधानसभा में बहुमत तक पहुंचाने में समर्थन दिया। विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और पार्टी महासचिव K. C. Venugopal का भी आभार व्यक्त किया।

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में Tamilaga Vettri Kazhagam ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। इसके साथ ही राज्य में DMK और AIADMK के लंबे राजनीतिक वर्चस्व का अंत हो गया।

लोकप्रिय अभिनेता “थलापति” विजय की राजनीतिक सफलता की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेता M. G. Ramachandran से की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version