टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन 21,200 रुपये तक बढ़ा

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन 21,200 रुपये तक बढ़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील कलर्स कंपनी (ब्लू स्कोप) के कर्मचारियों का वेतन समझौता सोमवार को संपन्न हो गया। कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 21,200, न्यूनतम 18,805 और औसत वृद्धि 19,000 रुपए हुई है। समझौता सात साल के लिए हुआ है। समझौता उप श्रमायुक्त अरविन्द कुमार की उपस्थिति में प्रबंधन और टाटा स्टील कलर्स इम्प्लाई यूनियन नेताओं के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में हर साल होगा आयोजन, झारखंड के विकास का लिया संकल्प

इस मौके पर प्रबंधन और यूनियन ने औद्योगिक शांति, आपसी विश्वास और कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए भविष्य में भी मिल-जुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक नजर में समझौता :
एमजीबी ₹4,400, हाउस रेंट ₹1,072, इनवेस्टमेंट ₹1,072, इनक्रीमेंट ₹1,120, अलावेंस ₹6,895, लेवल चेंज फिटमेंट 125, नाइट शिफ्ट 270, अपग्रेडेशन बेनिफिट 600, कंटीजेंसी 2250, लीव इनकैशमेंट 1770, कुल योग 19,569 रुपए। एलटीए 1 अप्रैल, 2028 को रिवाइज किया जाएगा। इसका फायदा कंपनी के 114 स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा। समझौते में प्रबंधन की ओर से एमडी प्रवीण वी थंपी, प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास, सीएचआरओ नीना बहादुर, डीजीएम, एचआर राजेश त्रिपाठी, डिप्टी हेड, एचआर मनीष कुमार, मैनेजर, एचआर ऋचा पांडे शामिल हुए, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी व पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, संयुक्त सचिव सृष्टिधर महतो, संगठन सचिव प्रवीण कुमार राय, संयुक्त सचिव आदित्य राज, संतोष कुमार साहू, देव कुमार मिड्या, कृष्ण यादव, जितेन्द्र कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल हुईं। यूनियन ने प्रबंधन, प्रबंधन ने यूनियन की प्रशंसा की।

टर्म इंश्योरेंस की राशि बढ़कर 25 लाख होगी

नाइट शिफ्ट अलावेंस को ₹60 से बढ़ाकर ₹100 किया गया है। टर्म इंश्योरेंस की राशि बढ़ाकर ₹25 लाख की जाएगी। हेल्थ इंश्योरेंस की राशि ₹2.5 लाख है, जिसे गंभीर मामलों में अतिरिक्त ₹5 लाख तक बढ़ाया जा सकेगा (कुल बीमा राशि ₹7.5 लाख तक)। इंक्रीमेंट वैल्यू पहले के ₹275 से ₹450 के मुकाबले बढ़ाकर ₹375 से ₹815 तक किया गया है। वीडीए का विलय हुआ है। पूर्व में मिल रही 100% वीडीए राशि जो 6,376 श्थी उसे वेतन में मर्ज कर दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version