टाटा स्टील को ICC Sustainability Excellence Awards 2026 में उपविजेता का सम्मान

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टील को ICC Sustainability Excellence Awards 2026 में उपविजेता का सम्मान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा स्टील को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक ICC Sustainability Excellence Awards and Symposium 2026 के चौथे संस्करण में ‘Manufacturing – Corporate’ श्रेणी में उपविजेता का सम्मान मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) की ओर से किया गया।

यह भी पढे : CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sunrise Enclave

कंपनी की ओर से यह पुरस्कार चंद्र प्रकाश, चीफ, CRM एंड ट्यूब्स (साहिबाबाद), सितेंदर सिंह, सीनियर मैनेजर सेल्स (IBMD) और गोविंद शर्मा, सीनियर मैनेजर सेल्स (IBMD) ने प्राप्त किया।

सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को मिली पहचान

यह सम्मान टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। कंपनी अपने कारोबार के साथ पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी लगातार जोर दे रही है।

टाटा स्टील का Industrial By-Products Management Division (IBMD) औद्योगिक बाय-प्रोडक्ट्स के बेहतर और प्रभावी इस्तेमाल के जरिए कंपनी की सस्टेनेबिलिटी यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

कंपनी के अनुसार, औद्योगिक बाय-प्रोडक्ट्स के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देना संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। ICC Sustainability Excellence Awards 2026 में मिला यह सम्मान टाटा स्टील के इन प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट