Responsive Full Width Slider

बिहार में 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती स्थगित:आज से शुरू थी आवेदन प्रक्रिया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Teacher recruitment for 32,388 posts in Bihar postponed

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है।

यह भी पढ़े : इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर, सीनियर मैनेजर की नई वैकेंसी, 291 पद


इस भर्ती में सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण मिला था। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्राइमरी टीचर (1-5) के लिए 50% और मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए 35% आरक्षण तय किया गया था।

आखिर आवेदन क्यों टाला गया?

आयोग की ओर से जारी सूचना में आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की वजह ‘प्रक्रियात्मक बदलाव’ बताई गई है। हालांकि, नोटिस में साफ तौर पर यह नहीं लिया है कि किस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है और नई आवेदन तारीख कब से होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---