Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Team Musicology की ‘रफ़ी नाइट’ 31 जुलाई को, रफ़ी साहब के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीत संध्या

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टीम म्यूजिकोलॉजी प्रस्तुत कर रही है भव्य “रफ़ी नाइट” – स्वरसाम्राट मोहम्मद रफ़ी साहब को संगीतमय श्रद्धांजलि
जमशेदपुर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था टीम म्यूजिकोलॉजी द्वारा स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी साहब की अमर यादों को समर्पित एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “रफ़ी नाइट” का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : चक्रधरपुर अनुमंडल में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड मिले दुरुस्त

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को शाम 6:30 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित होगा। इस संगीतमय शाम में रफ़ी साहब के सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ शहर के प्रतिष्ठित गायक-गायिकाओं द्वारा दी जाएँगी।

कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरेंगे श्याम श्री, संगीता दुबे, शेखर, अमिताभ विद्यार्थी, श्रीनिवास जी, शब्बीर अहमद, पिजूष दा, लीना जी, उपेंद्र मालाकार एवं सुमन नल्लापति।

इनका साथ देंगे अनुभवी संगीतकार राज, राजू, रामू, बिजू, बित्तू, लाल्टू, शिबू दा एवं जितेश, जो अपनी लाइव म्यूज़िकल प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएँगे। ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित साउंड द्वारा निभाई जाएगी, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रसिद्ध एंकर अरुण चंद्रा करेंगे।

टीम म्यूजिकोलॉजी ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से इस संगीतमय संध्या में सपरिवार उपस्थित होकर स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी साहब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

आइए, एक सुरमयी शाम का हिस्सा बनें और रफ़ी साहब के अमर गीतों के साथ सुनहरी यादों को फिर से जीवंत करें।
संपर्क: श्याम श्री मो.: 8210971663

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator