Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Tej Pratap Yadav Arrested: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, सोमवार को होगी जमानत याचिका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tej Pratap Yadav Arrest
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिहार बंद के दौरान छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार देर रात न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद उन्हें बेऊर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। अब उनकी ओर से सोमवार को जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों पर कार्रवाई के लिए अमित शाह जिम्मेदार, पीएम मोदी युवाओं से मांगें माफी

मॉल से हुई गिरफ्तारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पटना पुलिस ने शनिवार शाम तेज प्रताप यादव को डाक बंगला चौराहा स्थित एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले दीघा थाना ले जाया गया और फिर देर रात कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में हुए थे शामिल

शनिवार को बिहार बंद के आह्वान के दौरान तेज प्रताप यादव छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान गांधी मैदान क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर उनके खिलाफ गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई थीं।

समर्थकों ने लगाए आरोप

गिरफ्तारी के बाद तेज प्रताप यादव के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही थी। उनका कहना था कि पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि उन्हें किन आरोपों में थाने में रखा गया है।

पहले हिरासत, फिर बाद में गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तेज प्रताप यादव को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह छात्रों के साथ हैं और उनकी लड़ाई में हर संभव साथ देंगे। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन शाम को मॉल के पास से पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को दाखिल होगी जमानत याचिका

तेज प्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि उनकी ओर से सोमवार को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। अब इस मामले में अदालत के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator