Dr Abhishek Child Care

झारखंड में 3 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में 3 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : पिछले एक सप्ताह से लगातार राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में 9 से 14 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।इस दौरान राज्य में अगले तीन दिनों तक यानी 9, 10 और 11 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हाेगी। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 12 और 13 नवंबर तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढे : बड़बिल थाना क्षेत्र मे बेलगाम मालवाहक ट्रक ने पुलिस सवार बोलेरो को मारी टक्कर

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ने लगेगा। इस वर्ष अधिक वर्षापात होने के कारण पर्यावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है और ठंड बढ़ने से इसका सीधा असर सेहत पर भी पड़ेगा। रांची के आसपास घाटी क्षेत्रों में तो अहले सुबह और शाम ढलते ही कोहरे का असर दिखने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version