आवारा कुत्तों का आतंक, एक बच्चे को काटकर किया जख्मी, कई पशुओं को काटा

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे लावा हरि मंदिर में खेल रहे ढाई वर्षीय एक बच्चे को एक कुत्ते ने दाहिने हाथ पर काटकर जख्मी कर दिया। इस घटना में बगल में मौजूद 2 अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए।

ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि एक कुत्ता (संभवतः पागल) अचानक हरि मंदिर में घुसा और वहां खेल रहे सुरेश गोराई के बेटे प्रीतम गोराई पर हमला करते हुए काट लिया। बगल में प्रीतम की दादी एक और बच्चे को गोदी में लेकर बैठी थी जबकि एक अन्य महिला गीता रानी गोराई भी अपनी पोती को गोदी में लेकर बैठी हुई थी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अचानक कुत्ते के हमले से अफरा तफरी मच गई और महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो काफी संख्या में लोग जमा हुए। इसके बाद उस कुत्ते को दौड़ा दौड़ाकर ग्रामीणों ने लाठी से पीट-पीटकर मार दिया। बताते हैं कि इससे पूर्व लावा गांव के ही राहेड़डीह टोला में घास चर रहे मेनका कर्मकार का एक भैंसा और फलारी गोराई की एक गाय को उसी कुत्ते ने काट लिया था।

उससे पूर्व गाड़ीग्राम के आमकांड़ी टोला में भगीरथ मंडल के एक बकरे को भी काटा था। दूसरी ओर कुत्ते के हमले में घायल प्रीतम को पहले माचा स्थित सीएचसी अस्पताल एवं बाद में एमजीएम अस्पताल में एंटी रेबीज और अन्य टीके लगवाए गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग आवारा कुत्तों से निपटने के लिए आज शाम को बैठक करने की बात कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---