Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर साल बढ़ेंगे 250 रुपये, पांच साल बाद प्रतिमाह मिलेंगे 2250 रुपये, सीएम कर सकते हैं घोषणा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर साल बढ़ेंगे 250 रुपये
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसे लेकर आये दिन कुछ ना कुछ नई घोषणाएं हो रही है। अब ऐसी सूचना मिल रही है कि सरकार मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को दी जाने वाली राशि में हर साल लगभग 250 रुपए की वृद्धि की जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस योजना की अगले पांच साल की रूपरेखा बना ली गई है।

यह भी पढ़े : झारखंड में VVIP के लिए 17 बुलेट प्रूफ इनोवा, SP रैंक के लिए 20 स्कार्पियो की खरीदारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फिलहाल योजना के तहत लाभुकों को 1 हजार रुपये हर माह दिये जा रहे हैं। हर वर्ष 250 रुपये की बढ़ोतरी होने पर सम्मान राशि पांच वर्ष बाद प्रतिमाह 2250 रुपये हो जाएगी। एक परिवार में मंईयां योजना के लाभुक पात्रों की संख्या को लेकर कोई सीमा तय नहीं है। परिवार में मां, बहू, बेटी जो भी उम्र और योग्यता को पूरा करेंगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। अगले पांच वर्षों में प्रति लाभुक प्रतिमाह 2250 रुपये के हिसाब से राशि 27000 रुपये हो जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator