सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र सुंदरगढ़ जिले के कोयरा थाना क्षेत्र के कलमंग चौक के पास एक लाइसेंसी देशी शराब दुकान संचालित है, जो सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशो का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। शराब दुकान जो एक झोपड़ी नुमा मकान मे चल रहा है। डिस्प्ले बोर्ड के नाम पर दुकान समीप साल के पेड़ मे बोर्ड लगा रखा है।
यह भी पढे : जेएसएससी को 277 पदों के लिए भेजी अधियाचनानई नियुक्तियों की तैयारी शुरू
इस दुकान के बरामदे मे ही ग्राहको को शराब पिलाने का काम किया जा रहा है,जो सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ा रहा है,इसके साथ ही शराब सेवन करने वाले ग्राहक कभी भी भारी वाहनो के चपेट मे आ सकते है,क्योकी शराब दुकान से सटे ही एक सड़के है, जिसपर रातदिन मालवाहक भारी वाहनो का आवागमन होते रहता है। गौरतलब हो कि इस देशी शराब दुकान के विरोध मे कलमंग एवं आसपास क्षेत्रो की दर्जनों महिलाऐ बर्तन मे देशी शराब की पैकेट पकड़कर 7 किलोमीटर पैदल चलकर कोयरा तहसीलदार के कार्यालय आंदोलन कर शराब दुकान को बंद करने या 15 किलोमीटर दूर स्थानतंरण करने की माँग भी की थी।
ग्रामीणो ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि एक ओर ओडिशा सरकार नशामुक्त राज्य के लिए विभिन्न पुलिस स्टेशनो मे पुलिस पब्लिक मीटिंग कर लोगो को नशाखोरी नही करने का शपथग्रहण करा रही है,तो वही दुसरी ओर कलमंग मे ग्रामीणों के विरोध के वावजूद शराब दुकान का लाइसेंस देकर शराब विक्री कराने का काम कर रही है।









