Advertisement 2

दिल्ली में HIV जागरूकता अभियान तेज, युवाओं और समुदायों पर विशेष फोकस

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
दिल्ली में HIV जागरूकता अभियान तेज, युवाओं और समुदायों पर विशेष फोकस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली सरकार ने HIV/AIDS को लेकर जागरूकता, बचाव, जांच और इलाज की मुहिम को तेज कर दिया है। दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (DSACS) की ओर से अगले दो महीनों तक राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य संदेश “Know AIDS – No AIDS” रखा गया है।

यह भी पढ़े : Jharkhand Politics: माइनिंग बिल के खिलाफ हेमंत सोरेन का मोर्चा, राष्ट्रपति-PM को लिखा पत्र

अभियान का खास फोकस युवा, स्कूल-कॉलेज के छात्र, विभिन्न समुदाय और संवेदनशील वर्गों पर रहेगा। सरकार का उद्देश्य लोगों तक HIV से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाना, समय पर जांच को बढ़ावा देना और जरूरतमंद लोगों को इलाज से जोड़ना है। साथ ही HIV को लेकर समाज में फैली गलतफहमियों और भेदभाव को दूर करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

600 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

अभियान की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में की गई। कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र, NGOs, सहयोगी संस्थाएं और समुदाय से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि HIV जागरूकता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने HIV को लेकर फैले मिथकों और गलत धारणाओं को खत्म करने तथा HIV के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति भेदभाव रोकने की जरूरत पर जोर दिया।

गांवों और कॉलोनियों तक पहुंचेगा अभियान

अभियान के तहत गांवों, कॉलोनियों और झुग्गी-बस्तियों में जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेज आउटरीच कार्यक्रम, फ्लैश मॉब, जागरूकता रैली और घर-घर अभियान भी चलाए जाएंगे। HIV जांच और जागरूकता कैंप के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

सरकार का जोर HIV के संचरण और बचाव, समय पर जांच, इलाज और HIV के साथ रह रहे लोगों के अधिकारों के बारे में जानकारी देने पर है। दिल्ली में HIV से जुड़ी गतिविधियों को लागू करने की जिम्मेदारी DSACS की है, जो राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत काम करती है।

HIV मुक्त दिल्ली की दिशा में कदम

दिल्ली सरकार का यह अभियान लोगों को HIV के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर जांच और इलाज तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था मजबूत करना है, जहां HIV को लेकर डर और भेदभाव की जगह सही जानकारी, समय पर जांच और बेहतर उपचार को प्राथमिकता मिले।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version