Advertisement 2

Jharkhand Politics: माइनिंग बिल के खिलाफ हेमंत सोरेन का मोर्चा, राष्ट्रपति-PM को लिखा पत्र

By Sanjana Das

Published :

Follow
Jharkhand Politics: माइनिंग बिल के खिलाफ हेमंत सोरेन का मोर्चा, राष्ट्रपति-PM को लिखा पत्र
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : केंद्र सरकार के खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी गठबंधन ने इस बिल के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है।

यह भी पढे :Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने कोंडली में 2-लेन स्लिप रोड पुल का किया उद्घाटन, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माइनिंग बिल के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सांसदों, विधायकों और पार्टी कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में बिल के संभावित प्रभावों और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने माइनिंग बिल को लेकर झारखंड सरकार और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

राहुल गांधी से मांगा समर्थन

हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी अलग से पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र के इस विधेयक के खिलाफ समर्थन की मांग की है।

JMM सांसदों और विधायकों के साथ रणनीति पर चर्चा

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने JMM के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बिल को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर झारखंड में सियासी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version