झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत  संचालित कार्य का उपायुक्त नें किया समीक्षा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के तहत  संचालित कार्य का उपायुक्त नें किया समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला (रिपोर्ट -दीपक महतो ): राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का लाभ प्रत्येक योग्य लाभुक को उपलब्ध कराने को लेकर जिलेभर में शिविर आयोजित कर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। योजना के सफल क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड के लिए चिन्हित वरीय पदाधिकारी द्वारा शिविरों का निरिक्षण कर सभी लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। योजना के तहत प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करे मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बैठक के दौरान उपायुक्त ने “झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना” अंतर्गत  प्रखंडवार प्राप्त आवेदन, आवेदनों की पोर्टल पर एंट्री, लंबित आवेदनों की संख्या तथा पंचायतवार आयोजित शिविर आदि कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के तहत मिशन मोड में कार्य करनें के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को विभिन्न माध्यम से पंचायत स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर लक्ष्य निर्धारित कर छूटे हुए लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित शिविर का निरिक्षण कर जायजा ले तथा नियमानुसार तिव्रगति से प्राप्त आवेदनों का पोर्टल पर एंट्री एवं अनुमोदन सुनिश्चित करें। साथ ही SHG दीदियों के माध्यम से हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन करा छूटे हुए शत प्रतिशत लाभुकों का आवेदन प्राप्त करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें कहा कि योजना अंतर्गत संचालित कार्य मे किसी भी प्रकार से लापरवाही या अनियमित्ता बर्दास्त नही की जायेगी, अतः पूरी तत्परता एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। योजना अंतर्गत प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन कर सभी योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने की दिशा मे कार्य करें।

बैठक मे उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त   प्रभात कुमार बर्दियार, प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल शुभ्रा रानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा एवं अन्य सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---