सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
The district administration and police department launched an awareness campaign on road safety

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल पर जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने की अपील की गई।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Sonari Airport: कोलकाता-भुवनेश्वर के लिए फिर शुरू हो सकती हैं उड़ानें

Sunrise Enclave

अभियान के तहत लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की हिदायत दी गई।

प्रशासन की ओर से पैदल चलने वालों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर वाहन चालकों के बीच 100 हेलमेट का वितरण किया गया। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ख्याल रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---