Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

IPL 2025:प्लेऑफ से पहले लौट आया मैच विनर खिलाड़ी, RCB की खुशी हुई दोगुनी

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/ डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंडियान प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रविवार को अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से जुड़ गये। RCB के लिए बड़ी खुशखबरी है. जोश हेजलवुड चोट से ठीक होकर वापसी कर गए हैं और अब टीम की ताकत दोगुनी हो गई है। प्लेऑफ से पहले यह कदम टीम के लिए बड़ा तोहफा साबित होगा। जानिए कैसे हेजलवुड की वापसी से RCB का मैचों में धमाल होने वाला है और क्या है उनके आगे के मुकाबलों का हाल!

यह भी पढ़ें : बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आरसीबी को प्लेऑफ से पहले लीग चरण में मंगलवार को यहां अपना आखिरी मुकाबला खेलना है। हेजलवुड की वापसी से टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत होगा। भारत और पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष के कारण आईपीएल के एक सप्ताह तक निलंबित होने के बाद हेजलवुड  ऑस्ट्रेलिया लौट गये थे. वह इस दौरान वह कंधे की मामूली चोट से भी जूझ रहे थे. जिससे अब पूरी तरह से उबर चुके हैं।

हेजलवुड ने आरसीबी की ओर से जारी वीडियो में कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से शानदार है कि मैं वापस आ गया हूं. घर पर कुछ सप्ताह बिताना अच्छा रहा. मैंने ब्रिस्बेन में गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सब कुछ अच्छा है. उम्मीद है कि फिर से गेंदबाजी शुरू कर पाउंगा. कल अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर उतरने का इंतजार है.’’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator