संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  दिल्ली में हजारों हजार छात्रों ने संसद पर प्रदर्शन और घेराव किया। इसी बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन की खबर मिलते ही संसद के पिछले दरवाजे से भाग खड़े हुए। अब सवाल उठता है कि संसद पर पुलिस पहरा के बावजूद प्रधानमंत्री को असुरक्षा महसूस हो और वहां से भागना पड़े यह शर्मनाक है।

यह भी पढे : TMH ने एडवांस न्यूरोवैस्कुलर केयर पर सीएमई का आयोजन किया

ऐसे प्रधानमंत्री को तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। समाजवादी चिंतक और  अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दिल्ली की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर सैकरो छात्रों को लहूलुहान कर दिया, अश्रु गैस के गोले छोड़ने से बहुत सारे छात्र बेहोश हो गए। यह मोदी सरकार की विफलता है लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे देश में छात्र आंदोलन और तेज होगा। अभिलंब प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version