सोशल संवाद / जमशेदपुर : इन्कैब इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों के दिन अब बहुरने वाले हैं। कंपनी के पुनरुद्धार के लिए एनसीएलटी कोलकाता की ओर से नियुक्त रिज्यूलेशन प्रोफेशनल (आरपी) ने कर्मचारियों के खाते में उनके दावों की भुगतान प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है।
यह भी पढे : टाटानगर : तीन मंजिला मल्टी-लेवल बनेगी पार्किंग
उल्लेखनीय है कि एनसीएलटी ने वेदांता ग्रुप को इंकैब के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वेदांता ग्रुप ने आरपी के पास 545 करोड़ रुपये रिवाइवल पैकेज के रूप में जमा किया है। एनसीएलटी ने पैकेज के प्रस्तावों के तहत पैसों का वितरण करने के लिए आरपी को आदेश दिया है। इसके आलोक में आरपी ने कर्मचारियों के बैंक खाते में राशि भेजना शुरू किया है।
खातों की पुष्टि के लिए पहले उनके खाते में ट्रायल 1616 के रूप में एक रुपये भेजे गए। जानकारी के मुताबिक पुणे, जमशेदपुर और कोलकाता यूनिट से कुल दावेदार यानी न ऑपरेशनल क्रेडिटर्स (कर्मचारी) हैं, जिनमें प्रथम चरण में 600 कर्मचारियों के दावों का निष्पादन व किया जाएगा।
बचे हुए कर्मचारियों के खातों की निष्क्रियता को सक्रिय करने के बाद उनके दावों का निष्पादन किया जाएगा। निष्क्रिय खाता होने की जानकारी खाताधारकों को डाक द्वारा दी जाएगी। पैसों का भुगतान शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों के बीच हर्ष की लहर है।










