पूर्वी में गुंडा माफिया का राज किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगा – चंदन यादव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चंदन यादव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज हमारे नेतृत्व में हजारों की संख्या में कासीडी से ढोल ताशे के साथ युवा भाई मां और बहन परिवार के सदस्य एसडीओ कार्यालय में नामांकन के लिए निकले सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पूर्वी मत डरना पूर्वी मत घबराना चंदन यादव नहीं पूरा पूर्वी अपना नामांकन भर रहा है।

यह भी पढ़े : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, बारिश व तेज हवाओं के बीच लोगों से मिलकर मांगा समर्थन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उद्देश्य साफ है हर घर को उसका मालिक मिलेगा हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर मां और बहन को सम्मान मिलेगा ।मोहल्ला क्लीनिक मिलेगा ।नशाखोरी पर तुरंत कार्रवाई होगी ।भाजपा तो पैसा देकर भीड़ लाती है कांग्रेस तो पैसा देकर भीड़ लाती है लेकिन चंदन यादव के साथ हर जाति वर्ग हर धर्म के लोग जो हमने काम किया । कोरोना में और उसके बाद भी निरंतर काम पीछे पंक्ति के लोगों के लिए जो जारी है। आवाज, लड़ाई और कितना जेल का सफर तय किया गया।  गरीब का हक कोई नहीं मारे उसका अधिकार उसको मिले ।इन्हीं सब बातों के साथ में आज नामांकन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

भाजपा 5 साल कहां थी। पूर्वी में गुंडा माफिया का राज किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगा । आतंक का माहौल बर्दाश्त नहीं होगा और कांग्रेस तो 10 साल नहीं थी अचानक उड़न खटोला डॉ अजय कुमार पहुँच जाते हैं और यह लोग कभी भी, यह दोनों पार्टियों कभी भी युवा को महिला को उनके मेहनतकश कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देती है ।

लड़ाई तो जारी रहेगा और निश्चित गरीब पीछे पंथी के लोग जीतेगा टेंपो वाला जीतेगा। गोलगप्पा वाला ,मजदूर बेरोजगार युवा परेशान मां और बहन जीतेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---