महंगाई की मार : जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
महंगाई की मार : जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आम आदमी की जेब पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। बीते एक साल में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों के दाम बढ़े हैं। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम सामान मिल रहा है और पैसे भी ज्यादा खर्च हो रहे हैं। वहीं, कई कंपनियों ने कीमतों को एक स्तर पर बनाए रखने के लिए कई उत्पादों के पैकेट का वजन और मात्रा दोनों घटा दी हैं।

यह भी पढे : झारखंड में आज रात 8 बजे से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने से वेतन बकाया

बीते एक वर्ष में कंपनियों ने छोटे पैकेटों में दो से सात फीसदी तक वजन घटाया है। एक किलो या इससे बड़े पैकेटों की कीमतें पांच से छह फीसदी तक बढ़ी हैं। कई कंपनियों ने नूडल्स के पैकेट का वजन घटा दिया है। सात रुपये वाले पैकेट का वजन 35 ग्राम से घटाकर 32 ग्राम किया है, 10 रुपये वाला पैकेट 52 से घटकर 48 ग्राम और 15 रुपये का पैकेट 75 से घटाकर 70 ग्राम हो गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version